माली मोहल्ले में सीसी रोड और नाली निर्माण नहीं होने के कारण रास्ते में फैलता पानी*
*माली मोहल्ले में सीसी रोड और नाली निर्माण नहीं होने के कारण रास्ते में फैलता पानी*
छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत फूलबडोदा गांव में माली मोहल्ले में सीसी रोड एवं नालिया नहीं होने से आम रास्ते दूषीत पानी भर रहा है।माली मोहल्ला निवासी रामप्रताप सुमन, रामस्वरूप ,शिवराज, प्रहलाद, रामधन ,औमप्रकाश, लेखराज सहित लोगो ने बताया की ग्राम पंचायत की लापरवाही के चलते वार्ड नम्बर 6 माली बस्ती में सीसी रोड एवं नालियों का निर्माण नहीं होने से बस्तिवासियों को पानी की निकासी में परेशानी का सामना करना पड रहा है।दूषीत पानी की निकासी नहीं होने से लोगो ने स्वयं के मकानों के सामने गड्डे खौदकर घरेलू पानी भर रखा है।जिससे बस्ती में मौसमी बिमारियां एवं मच्छर पनप रहै है।पंचायत प्रशासन द्वारा हर बार बजट का अभाव बताकर बस्तिवासियों को गुमराह किया जा रहा है।पंचायत प्रशासन द्वारा सहमति पत्र की मांग करने पर दो बार सभी लोगों ने मिलकर सहमती पत्र भी पंचायत को प्रस्तुत कर दिया है।सभी ने मिलकर इस संबध में विधायक को भी ज्ञापन के माध्य से अवगत करा दिया है।
लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।मुख्य मार्ग पर इटरलोकिंग कार्य के बाद से रोड ऊंचा होने से समस्या और विकट हो गई। फूलबडोदा में वार्ड 6 बस्ती के लोगों ने शीघ्र ही सीसी रोड मय नाली के निर्माण की मांग की है।
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं