गांधी संकल्प यात्रा*
*गांधी संकल्प यात्रा*
बुरहानपुर म प्र (राजुसिह राठौड)महात्मा गांधी जी कि जयंती के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे प्रधानमंत्री मा.*श्री नरेन्द्र मोदी जी* के द्वारा गांधी जी के सपनों का भारत बनाने के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी जिला बुरहानपुर द्वारा कल दिनांक 2 अक्टूबर 2019 को सुबह 10 बजे शहर के गांधी चौक से संकल्प यात्रा निकाली जायेगी।
जिसमें खण्डवा लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मा.*श्री नंदकुमारसिंह जी चौहान* मुख्य रुप से उपस्थित रहेंगे।
यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुऐ उपनगर लालबाग के सागर टावर पर रात्री 8 बजे पहुचेगी।
यात्रा मे पूर्व विधायक,भाजपा जिला पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभाग, प्रकोष्ठ, प्रकल्पो के जिला संयोजक, महापौर, निगम अध्यक्ष,सभी पार्षद,नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिलापंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्य,जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य,एवं समस्त कार्याकर्ताओ से जिला अध्यक्ष श्री विजय जी गुप्ता, जिला महामंत्री श्री रतिलाल जी चिलात्रे, श्री मुकेश जी शाह, श्री मनोज जी लधवे ने समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
दिनांक :- *2 अक्टूबर 2019*
समय। :- *सुबह 10 बजे*
स्थान :- *गांधी चौक बुरहानपुर*
कोई टिप्पणी नहीं