खकनार में मंदिर के पीछे मैदान में लगे 300 से ज्यादा अवैध ट्रॉली रेत के ढेर,इसके बावजूद सोया है विभाग
रेत माफिया खकनार क्षेत्र की सभी नदियां रेत का अवैध खनन कर रहे इसके बावजूद नदियां छलनी हो रही है मजदूर लगाकर नदियों से रेत निकाली जाती है और जगह जगह ढेर लगाकर अवैध रेत इक्कठा कर बेचीं जा रही है लेकिन प्रशासन सोया है।
*विभाग नहीं करता कार्रवाईः*
अवैध उत्खनन को रोकने का काम खनिज विभाग का है, लेकिन रेत उत्खनन के मामले में विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती। जब रेत उत्खनन का मामला प्रकाश में आता है तो विभाग की ओर से एक या दो औपचारिकताएं निभाने के लिए कार्रवाई कर दी जाती है और उनसे जुर्माना वसूल लिया जाता।
*राजस्व की खुली चोरी*
खनन कारोबारी रेत खनन कर हर माह लाखों रुपए के राजस्व की चोरी कर रहे हैं। क्षेत्र में प्रवाहित हो रही नदियों के मुहानों से करीब 100 ट्रॉली अवैध रेत का परिवहन प्रतिदिन हो रहा है। ऐसे में लाखों रुपए की राजस्व की चोरी हर दिन हो रही है। क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन की पूरी जानकारी खनिज विभाग व राजस्व विभाग में नीचे से लेकर ऊपर बैठे सभी अधिकारियों को है, बावजूद इस ओर कोई कार्रवाई नहीं होना कई सवालों को जन्म देती है। इस गोरखधंधे पर तुरंत रोक लगाई जाए।
*यह नदियों में हो रहा है अवैध उत्खनन*-उतावली नदी, सुकी नदी,उतावली नदी एवं छोटे बड़े नाले से हो रही है अवैध रेत उत्खनन।
*यह कहते हैं जिम्मेदारः*
इस संबंध में खकनार तहसीलदार सुनील चौहान का कहना है कि इसकी जानकारी
एसडीएम मैडम से मिलेंगी में जवाब नही दे सकता। जबसे आया हु बहुत से अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की है मेरे पास समय नही है इसकी संबंध में जानकारी मेरे बाबूजी रजिस्टर देखकर देंगे जब रजिस्टर चेक किया गया तो मात्र दो अवैध रेत उत्खनन पर कार्यवाई हुई है उसमें भी दिनांक और उनके नाम पता नही था।
-मेरा मामला संज्ञान में आया हे मेंने तत्काल तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
विधा माधवानी
एसडीएम नेपानगर
rashtriya news
कोई टिप्पणी नहीं