A description of my image rashtriya news नेपानगर जागृति कला केंद्र द्वारा आयोजित "नारी शक्ति सम्मान 2019" रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन.... - Rashtriya News Khabre Desh Prdesh Ki

Header Ads

नेपानगर जागृति कला केंद्र द्वारा आयोजित "नारी शक्ति सम्मान 2019" रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन....


बुरहानपुर म प्र (राजू राठौड)नेपानगर जागृति कला केंद्र द्वारा आयोजित "नारी शक्ति सम्मान 2019" रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन....





   'नेपानगर में मिले प्यार व सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं' ..लतासुरेंद्र।

   नेपानगर जागृति कला केंद्र द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर  पर "नारी शक्ति सम्मान"अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार व ऐश्वर्या राय बच्चन की गुरु कलाश्री लता सुरेंद्र को को उनके द्वारा कला के क्षेत्र में किए जा रहे हैं रचनात्मक एवं उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए सम्मानित किया गया।




 इसी प्रकार स्थानीय स्तर पर यह सम्मान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बिना धुर्वे को दिया गया।

     07 जून नेपा ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति सम्मान और रंगारंग कार्यक्रम में जैसे ही लतासुरेंद्र का आगमन हुआ पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से भर गया। लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया।



    कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कलाश्री लतासुरेंद्र मुंबई, नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश चौहान,सीएमडी कोमोडोर श्री ए.एन.सोनसले, समाज सेवक श्री राजू शाह,कु.बिना धुर्वे ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। 




    उपस्थित अतिथियों का स्वागत संस्था के सदस्य द्वारा किया गया।

    संस्था के संस्थापक, निदेशक मुकेश दरबार ने अपनी संस्था का परिचय देते हुए कार्यक्रम का संचालन किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि छुपी हुई प्रतिभा को मंच मिले, कलाकार को सम्मान मिले इसीलिए हम हर वर्ष ग्रीष्मकालीन नृत्य अभिनय प्रशिक्षण शिविर का संचालन करते आ रहे हैं। साथ ही साथ महिलाओं के लिए निशुल्क प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनकी प्रतिभाओ का हम सम्मान करते हैं।




    नारी शक्ति सम्मान के माध्यम से हम महिलाओं की प्रतिभाओं का हम सम्मान करते हैं। आज यह सम्मान कलाश्री लतासुरेंद्र को देने से इस नारी शक्ति सम्मान का सम्मान बढ़ गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वह नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित लतासुरेंद्र ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेपानगर में मिले प्यार व सम्मान से मैं अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि कला की कोई भाषा नहीं होती, कला एक अभिव्यक्ति है, एक एहसास है। जो हमारी बोली भाषा समझ नहीं पाते वह हमारे लय ताल को समझ जाते हैं। किसी शिष्य के नाम से गुरु को पहचान मिले यह गुरु के लिए सौभाग्य की बात हैं।क्योकि गुरु द्वारा दी गई शिक्षा से ही शिष्य की पहचान बनी और शिष्य के नाम से ही गुरु की पहचान। जागृति कला केंद्र में मुझे यहां सम्मान दिया इसके लिए मैं मुकेश दरबार व उनकी पूरी टीम का मैं आभार व्यक्त करती हू। इस सम्मान में मुझे नेपानगर का ऋणी बना दिया।



      कार्यक्रम को सीएमडी सोनसले नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान ने भी संबोधित किया। संबोधन पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश चौहान ,सीएमडी  श्री सोनसले जी, राजू शाह एवं  संस्था के संस्थापक ,निदेशक मुकेश दरबार ने नारी शक्ति सम्मान 2019 से लतासुरेंद्र को सम्मानित किया। तथा लतासुरेंद्र व अतिथियों ने बीना धुर्वे को नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया




    कार्यक्रम में लतासुरेंद्र ने  अर्धनारीश्वरी पर भरतनाट्यम के माध्यम से 17 मिनट की प्रस्तुति दी। जैसे ही लतासुरेंद्र मंच पर प्रस्तुति देने आई तो लोगों ने पुनः खड़े होकर तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। उनके द्वारा दी गई प्रस्तुति को देख सभी मंत्रमुग्ध हो गए। शिव पार्वती के रूप का चित्रण और कामदेव रति का वर्णन लता सुरेंद्र ने अपने नृत्य के माध्यम से करते हुए संदेश दिया कि नारी के बिना पुरुष अधूरा है, और पुरुष के बिना नारी अधूरी।

    कार्यक्रमों की श्रंखला में 10 मई से प्रारंभ ग्रीष्मकालीन नृत्य अभिनय प्रशिक्षण शिविर मैं सहभागिता कर रहे बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुति किया गया। साथ ही महिला एकल नृत्य प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं की टॉप 3 प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र है।

     सुबह रेलवे स्टेशन पर नगर आगमन पर लतासुरेंद्र का स्वागत नगर के कला प्रेमी व संस्था सदस्यों द्वारा किया गया। उनका ढोल ताशे को पुष्प हार से भव्य स्वागत किया गया।

    पूर्व 6 जून को आयोजित निशुल्क महिला प्रतियोगिताओं में 9:30 बजे से प्रारंभ प्रतियोगिताएं रात्रि 10:30 बजे तक संपन्न हुई हुई कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी दीपा डुडवे शिविर के बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए।



  

    कार्यक्रम के अंत में मुकेश दरबार ने सभी का आभार अभिव्यक्त किया

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.