पुलिस कर्मियों की समस्याओ का कैम्प लगा कर हुआ निस्तारण
पुलिस कर्मियों की समस्याओ का कैम्प लगा कर हुआ निस्तारण
**राष्ट्रीय न्यूज़ चीफ एडिटर राजु राठौड**
9424525101,6260601991
कौशाम्बी में पुलिस अधिकारियो की एक नई पहल देखने मिली है |
इस पहल में पुलिस कर्मचारी कल्याण शिविर को जन-सुनवाई की तरह ही आयोजित किया |
जिसमे पुलिस अधीक्षक ने ही छत के नीचे सभी पुलिस अधिकारियों और महकमे की सभी ब्रांच के साथ बैठकर पुलिस कर्मियों की समस्या की सुनवाई की |
एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक जनपद में पुलिस की विभिन्न समस्याए होती है |
उनकी सर्विस मैटर होते है, मेडिकल रिएम्बलिशमेंट, जीपीएफ के मामले, मकान आवंटन के मामले, बहुत तरीके की समस्या उनके गांव की, परिवार की समस्या, इसको देखते हुए क्योकि हम अधिकारीगण बहुत बार कभी नहीं मिल पाते है, लोगो की सुनवाई नहीं हो पाती है और वह ऑफिसेज में चक्कर कर्मचारी ड्यूटी छोड़ कर लगता रह जाता है |
इस उद्देश्य से शिविर लगाया गया है यहाँ पर आज सभी अधिकारी उपलब्ध है सभी ब्रांचेज उपलब्ध है |
जो भी शिकायते आ रही है उनका तत्काल मौके पर ही आदेश किया जा रहा है |
जैसे कुछ मकान आवंटन के मामले आये मैंने यही पर मकान आवंटित कर दिए |
मेडिकल रिएम्बलिशमेंट, एनपीएस न कटने शिकायत मिली |
जिसकी फाइल मंगा ली गई है | इसका हम लोग तत्काल निस्तारण कर रहे है यह कार्यक्रम शाम तक चलने वाला है | उम्मीद है कि हम अपने उद्देश्य में सफल साबित होंगे |
जनपद लेवल पर यह पहली बार आयोजित किया गया है | हम भविष्य में भी इस कार्यक्रम को आयोजिय करते रहेंगे |
-- प्रदीप गुप्ता, एसपी कौशाम्बी
रिपोटर अरविंद तिवारी
कोई टिप्पणी नहीं