प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ बुरहानपुर में '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का हुआ भव्य शुभारंभबुरहानपुर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बुरहानपुर के प्रभु चिंतन भवन में '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का भव्य शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना अभियान के ब्रांड एंबेसडर डॉ. मनोज अग्रवाल ने रखी, जिसमें उन्होंने नशाखोरी के प्रति समाज को सतर्क करने का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती माधुरी पटेल ने सभी को जागरूक करते हुए कहा कि यदि जीवन में नशा ही करना है, तो ब्रह्माकुमारीज़ के आध्यात्मिक मूल्यों का कीजिए ताकि जीवन उज्ज्वल बन सके। कार्यक्रम के दौरान श्री देवेंद्र महाजन ने उपस्थित सभी लोगों को जीवनभर व्यसनमुक्त रहने की सामूहिक प्रतिज्ञा कराई। इसके पश्चात संस्थान की मुख्य संचालिका बीके मंगला दीदी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए नशे के प्रकारों, इसके गंभीर दुष्प्रभावों और आध्यात्मिकता के माध्यम से नशे से मुक्त रहने के उपाय बताए। इस अवसर पर आशा निकेतन स्कूल के बच्चों ने नशामुक्ति पर एक बेहद सुंदर और प्रेरणादायी गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग दुर्गेश दुबे, नीरज कक्कड़, मनोज महाजन (लोणी) सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें अंत में ईश्वरीय सौगात व प्रसाद भेंट किया गया। श्री जगदीश जग्यासी के आशीर्वचन के बाद सभी ने एकजुट होकर नशामुक्ति के बुलंद नारे लगाए और कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ बुरहानपुर में '10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान' का हुआ भव्य शुभारंभ बुरहानपुर: प्रजापित...
rashtriya news